फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर नमो टैटू का क्रेज: युवा PM की फोटो के साथ बनवा रहे हैं 'नमो वाला टैटू', खूब हो रहा वायरल

Sat, 17 Sep 2022 01:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए गंगा घाट पर पूजा-पाठ की जा रही है। वहीं, युवा वर्ग अपने हाथों में उनकी फोटो और नमो लिखवा कर टैटू बनवा रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। 
विज्ञापन
युवाओं में नमो टैटू का क्रेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिवस है। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी आज उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए गंगा घाट पर पूजा-पाठ की जा रही है। पीएम के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में 51 लीटर दूध व केशर जल से नरेंद्र मोदी के दीर्घायुस्व की कामना से अभिषेक किया। 

विज्ञापन

वहीं युवा वर्ग में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग अपने हाथों में उनकी फोटो और नमो लिखवा कर टैटू बनवा रहे हैं। क्षेत्र में मिठाई बांटने के साथ ही केक काटे जा रहे हैं। काशी के लोग आज कुछ अलग अंदाज में अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें