फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से भी पढ़ेंगे आंगनबाड़ी के बच्चे: CM Yogi के हाथों लॉचिंग का सीधा प्रसारण, ऐसे काम करेगा 'बाल पिटारा एप'

Sat, 17 Sep 2022 12:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों को अब ऑनलाइन भी पढ़ाया जाएगा। बच्चों को कविता, कहानी, भावगीत आदि के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी सिखायी जाएंगी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सहयोग एप व बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बाल पिटारा एप भी लांच किए।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सहयोग एप व बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बाल पिटारा एप भी लांच किए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन कार्यालय में हुआ। जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह सहित बाल विकास परियोजना व क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं शामिल रहीं। 

विज्ञापन

बाल पिटारा से ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे
डीपीओ ने बताया कि बाल पिटारा एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्नें बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। बच्चों को कविता, कहानी, भावगीत आदि के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी सिखायी जाएंगी। बाल पिटारा में कहानियां के जरिये उन्हें नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी। सहयोग एप के जरिये आंगनबाड़ी की निगरानी भी होगी। अधिकारी निरीक्षण के दौरान एप के खुलते ही संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र का समस्त डाटा देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें