महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति के प्रभुनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की यह बहुत ही सराहनीय पहल है कि उन्होंने महारानी के नाम पर एक रेलवे स्टेशन का नाम किया। वही कार्यक्रम संयोजक एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि जिस तरह से झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम रखने का प्रस्ताव भेजा गया है।
उसी तरह वाराणसी से चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम वीरांगना एक्सप्रेस रखा जाए। यह ट्रेन वीरांगना के जन्म स्थली से चलती है और उनके शहीद स्थली ग्वालियर तक जाती है इसलिए इस ट्रेन का भी नाम केंद्र और राज्य सरकार वीरांगना के नाम पर रखे। या फिर कोई ऐसा ट्रेन उनके नाम पर चलाएं जो उनके जन्म स्थली से लेकर शहीद स्थली तक जाती हो। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामयश मिश्र ने किया।