फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानवापी के बाहर नमाजियों ने किया हंगामा, नमाज पढ़ने से किया इनकार; गेट बनाने का किया विरोध

Sat, 03 Aug 2024 10:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी पहुंचे नमाजियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने गेट नंबर चार पर बन रहे गेट का विरोध करते हुए गेट हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।  
विज्ञापन
ज्ञानवापी से जुमे की नमाज पढ़कर बाहर आते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमे की नमाज पर ज्ञानवापी का माहौल गरम रहा। गेट नंबर चार पर बनाए जा रहे गेट के विरोध में नमाजियों ने हंगामा किया और नमाज पढ़ने से इनकार कर दिया। गेट के पास ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और नमाजियों में हल्की नोकझोंक भी हुई। मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने गेट हआने के लिए सात दिन की मोहलत दी है।

विज्ञापन


ज्ञानवापी में नमाज के लिए शुक्रवार को 500 से ज्यादा नमाजी पहुंचे। उन्होंने गेट नंबर चार के पास बन रहे गेट का विरोध किया। नमाजियों ने ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने से इनकार कर दिया और धरना देने लगे। अधिकारियों के समझाने पर घंटे भर बाद ढाई बजे भारी सुरक्षा के बीच किसी तरह नमाज अदा की गई।

मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि मंदिर प्रशासन बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी के पास एक द्वार का निर्माण करवा रहा था। इसकी सूचना अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के लोगों को मिली तो उन्होंने तत्काल पहुंच कर विरोध जताया। अधिकारियों ने काम रुकवा दिया था। एडीएम सिटी ने आश्वासन दिया था कि रात एक बजे तक गेट का फ्रेम हटवा दिया जाएगा। शुक्रवार को जब नमाजी पहुंचे तो उसे हटाया नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौलाना बातिन ने कहा कि जब तक गेट का फ्रेम नहीं हट जाता हमारा विरोध जारी रहेगा। प्रशासन की मंशा हमें अच्छी नहीं लग रही है। हमने नौ अगस्त तक की मोहलत दी है। गेट का फ्रेम हटने तक हम यहां से हटने वाले नहीं हैं। उधर, गेट लगाए जाने की अफवाह के चलते मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र दालमंडी के दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें भी बंद कर दी थीं।
 
क्या बोले अधिकारी
शुक्रवार को दोनों समुदायों की आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा समिति के अनुरोध पर अस्थायी गेट का निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण मंदिर क्षेत्र में हो रहा था। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर बेवजह विरोध किया जा रहा है। हालांकि दूसरे पक्ष ने आपत्ति की तो काम बंद कर दिया गया।  -विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें