उधर, बालिका स्कूल से घर नहीं पहुंची। इस पर उसके पिता ने बेटी के लापता होने के संबंध में जलालपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी। दानगंज चौकी प्रभारी की सूचना पर जलालपुर थाने की पुलिस के साथ बालिका के पिता आए। पिता को देखते ही बालिका फफक कर रोने लगी। इसके बाद वह अपने पिता और पुलिस के साथ जलालपुर थाने चली गई। उधर, इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि जौनपुर की पुलिस के साथ बालिका के पिता आए थे। वह बालिका को अपने साथ ले गए हैं।
3 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज हुआ
एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि बालिका के मेडिकल मुआयना में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। बालिका के अपहरण, उसे धारदार हथियार से चोट पहुंचाने, धमकाने सहित अन्य आरोपों में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें खर्गसेनपुर निवासी प्रदीप उर्फ भोनू, रेहारी निवासी हिमांशु पाल और सरैया जलालपुर के महेश बिंद का बेटा और कुछ अज्ञात लोग आरोपी हैं। पुलिस टीम तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।