फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम ने एक हफ्ते में 20440 टन सिल्ट हटाया, अफसरों ने सफाईकर्मियों से की बातचीत; जाना हाल

Fri, 28 Jun 2024 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: नाला सफाई कार्य गिलट बाजार पुलिस चौकी, जैतपुरा नक्खीघाट, अलईपुरा, भेलूपुर काली माता मंदिर, ट्राॅमा सेंटर भगवानपुर, कंदवा घमहापुर, सूजाबाद, पड़ाव, रामनगर, पीसी कब्रिस्तान, लोको छित्तुपुर, शिवपुरवा सिगरा पेट्रोल पम्प, जगतगंज, पलौधी नाला, रमरेपुर हैप्पी माॅडल स्कूल, दनियालपुर, यूपी काॅलेज आदि स्थानों पर कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
सड़क पर फैला सिल्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नाला सफाई पर शासन की भी नजर है। शासन के निर्देश पर काशी पहुंचीं नगर विकास विभाग की अपर निदेशक ऋतु सुहास ने नाला सफाई अभियान का सच देखा। महमूरगंज में नाला सफाई कार्य पर संतुष्टि जताई। इसके बाद अधिकारियों से नाला सफाई के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


यहां रथयात्रा, महमूरगंज, खन्ना विला, आकाशवाणी, आरके मार्बल आदि स्थानों के ढक्कन हटवाकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद मेयर अशोक कुमार तिवारी से भी मुलाकात की। शहर की अन्य योजनाओं का भी निरीक्षण करेंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन से नाला सफाई कीं प्रगति जानी। इसके अलावा शहर में नाला सफाई कार्य करने वाले सफाईकर्मियों से भी बातचीत की। सफाई कर्मियों को सभी उपकरण और सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत दी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि युद्धस्तर पर नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नाला सफाई अभियान में नगर निगम ने अब तक 20440 टन सिल्ट निकाला है। बड़े नालों की कुल संख्या 107 है। जिसकी कुल लम्बाई 101.06 किमी है। वर्तमान में सभी नालों पर सफाई का कार्य चालू है। अभी तक 15 नालों की 54.65 किमी की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया।

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अपर निदेशक के साथ नगर विकास पर चर्चा की गई। शहर में चल रहे नाला सफाई और अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने यहां चल रहे काम की सराहना की।

विज्ञापन

फासी और नाल मशीन से हो रही सफाई

नगर आयुक्त ने कहा कि नाला सफाई में निकले सिल्ट का निस्तारण कराया गया है। फासी मशीन और नाल मशीन का से तेज गति से नालों की सफाई एवं सिल्ट का उठान किया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण नाला सफाई का कार्य देरी से शुरू हुआ।

बारिश के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम पूरी तरह तैयार है कि नगर की जनता को जलजमाव की स्थिति का सामना न करना पड़े। नाला सफाई की लगातार निरीक्षण व माॅनिटरिंग की जा रही है। मेयर और वे खुद स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। सभी अपर नगर आयुक्त एवं सभी जोनल अधिकारियों को नियमित रूप से भ्रमण कर रिपोर्ट दे रहे हैं। जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें