Nagar Nigam: नगर निगम के इस अभियान से वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल रहा। ठेला-खोमचा वाले इधर-उधर भागते दिखे। इसके पहले बकाया गृहकर को लेकर मकान मालिकों को निगम कर्मियों ने चेतावनी दी है।
नगर निगम की ओर गुरुवार को गृहकर के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। आदमपुर में बकाए पर पांच मकानों को सील किया और 12 हजार रुपये गृहकर वसूले। खोजवां, सुदामापुर, बड़ी गैबी में 65 हजार रुपये गृहकर वसूले। लहुराबीर, सिगरा क्षेत्रों में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर सात लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
इसके अलावा सिटी स्टेशन के सामने से अतिक्रमण हटवाए। खजुरी पांडेयपुर की सड़क से अतिक्रमण हटवाए। कादीपुर शिवपुर में रास्ता बाधित करने वाले को कागज के साथ नगर निगम बुलाया गया। चुरामनपुर मरेठवां पोखरा की नालियों से अतिक्रमण हटवाए। रश्मि नगर कालोनी में दो ठेले और एक काउंटर जब्त किए। भेलूपुर में सब्जी की दुकान हटवाने के लिए एक दिन का समय दिया। 21 सौ रुपये जुर्माना वसूले।