फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पांडेयपुर-सोयेपुर मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर पहुंचा प्रशासनिक अमला, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

Thu, 29 Feb 2024 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi: सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी आपत्ति जताई। कहा कि बिना मुआवजा लिए हम अपनी जमीन नहीं देंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच काफी देर तक विमर्श चलता रहा।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर क्षेत्र के सोयेपुर में सड़क चौड़ीकरण करने पहुंची प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजा न मिलने को लेकर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लिया गया था। कुछ भवन स्वामियों ने अपने वकीलों के माध्यम से हाईकोर्ट के स्टे की कॉपी भी दिखाई, लेकिन प्रशासन नहीं माना।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ चौड़ीकरण की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान एडीएम सिटी, तहसीलदार सदर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह, एडीसीपी टी. श्रवण, एसीपी कैंट विद्युश सक्सेना, एसओ लालपुर बृजेश मिश्रा, चौकी प्रभारी शशिप्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें