फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में 26 स्वतंत्रता सेनानियों का 20 करोड़ से बनेगा संग्रहालय, फूड कोर्ट और गेमिंग जोन बनेगा

Tue, 09 Jul 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 20 करोड़ रुपये की लागत से 26 स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय बनेगा। यहां 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर तिरंगा लहराएगा। वहीं फूड कोर्ट और गेमिंग जोन भी बनेगा। इसके लिए जल्द ही शासन से मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के करखियांव में 20 करोड़ रुपये से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें गांव के 26 स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित जानकारियों को सहेजा जाएगा। यहां गेमिंग जोन और फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। साथ ही तालाब के इर्दगिर्द पाथवे बनेगा और 51 फीट ऊंचे शहीद स्तंभ का निर्माण होगा। इस पर तिरंगा फहराया जाएगा।

विज्ञापन


उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद जताई की जल्द ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी। पर्यटन विभाग ने तैयारी कर ली है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि संग्रहालय में 26 स्वतंत्रता सेनानियों की आदमकद तस्वीरें लगाकर उनके बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी जल्द ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से सेनानियों की वस्तुएं लेने का अभियान प्रारंभ करेंगे। ये वस्तुएं संग्रहालय में सहेजी जाएंगी।

इसके अलावा मुख्य मार्ग से म्यूजियम तक लिंक रोड, प्रकाश के लिए सोलर पैनल, बेंच, वाचनालय और शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बताया कि पहले स्वतंत्रता संग्राम (1857) से लेकर 1947 में देश की आजादी तक वाराणसी के करखियांव गांव के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। पिछले साल दिसंबर में यहां पर 3 दिनों तक शहीद दिवस भी मनाया गया था।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों में 4 महिलाएं, 22 पुरुष
सुरसती देवी, कलावती देवी, गंगातली देवी, नौरंगी देवी, नारायण मिश्र, वासदेव मिश्र, आद्या नारायण, अवध नारायण सिंह, जयश्री सिंह, महेश सिंह, वाली सिंह, खिद्दीर उर्फ जगदेव, रामनारायण उर्फ छिनौती सिंह, बाबूनंदन, चरित्वर, भगवंता यादव, भगवती, रामकृपाल मौर्य, लुप्पुर मौर्य, वासदेव सिंह, वंशराज सिंह, श्रीनारायण, देवमूर्ति शर्मा, रामकरन यादव, विपत पाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें