फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के दौरान धक्का देकर भागा हत्या का आरोपी, पुलिस ने दोबारा दबोचा

Fri, 03 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दलित युवक की हत्या करने के आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने की कोशिश की। वह सिपाहियों को धक्का देकर भागा तो कोर्ट में मौजूद अन्य सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।  मामला बलिया जिला कोर्ट का है।  कैदी के साथ गाजीपुर से आए दो सिपाही धड़-पकड़ के दौरान जख्मी हो गए, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

 बताया जाता है कि वर्ष 2015 में आजाद नगर दलित बस्ती निवासी नीरज राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर बेल्थरारोड कस्बा के बिचला पोखरा निवासी व अभियुक्त एजाज अहमद व उसके दो दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


बाद में दोनों को बलिया जिला कारागार से गाजीपुर कारागार में शिफ्ट किया गया था। नीरज हत्याकांड में गुरुवार को बलिया एडीजे द्वितीय की अदालत में कैदी एजाज अहमद को पेश होना था। आरोपी को  गाजीपुर से सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश बलिया कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी एजाज अहमद ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सका। कैदी की धर पकड़ के दौरान गाजीपुर से आए सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश जख्मी हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मामले में बलिया  एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान गाजीपुर से आए कैदी ने सिपाहियों के हाथापाई किया है, जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें