फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लमही में सात करोड़ रुपये से बनेगा मुंशी प्रेमचंद संग्रहालय, इसी सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य

Sun, 15 Sep 2024 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के लमही में सात करोड़ रुपये से प्रेमचंद संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा नियुक्त कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल इस सप्ताह संग्रहालय का निर्माण कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन विभाग की ओर से नियुक्त कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड) लमही में प्रेमचंद संग्रहालय का निर्माण कराएगा। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि सात करोड़ रुपये से संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पर्यटक और साहित्य प्रेमी उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद संग्रहालय में उनकी कृतियों को से रूबरू हो सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद इस कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस सप्ताह संग्रहालय बनाने का काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय स्मारक घोषित होने के 17 साल बाद इसकी डीपीआर तैयार हुई इसके दो वर्ष बाद इसके लिए बजट जारी हुआ। आज भी मुंशी प्रेमचंद का स्मारक और पुश्तैनी मकान बदहाल ही है। लमही महोत्सव सरकारी आयोजन बनकर रह गया है।

प्रेमचंद की कृतियां होंगी जीवंत
संग्रहालय में प्रेमचंद के जीवन के क्षणों और उनकी कृतियों और पात्रों को जीवंत किया जाएगा। इसमें डिजिटल टूल्स का प्रयोग लिया जाएगा। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि इसमें प्रेमचंद की दुर्लभ तस्वीरें, उनकी कहानियों पर रेखाचित्र और पढ़ने के लिए किताबें भी प्रदर्शित की जाएंगी। संग्रहालय में गोबर, धनिया, होरी, दत्तादीन, राय साहब, भोला, मिस मालती, गोविंदी, आनंदी, मातादीन, झूरी और उसके दो बैल हीरा और मोती जैसे पात्रों की मूर्तियां लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें