अब दूसरा नोटिस जारी हुआ है, इसमें 15 दिन के अंदर पैसा जमा करने को कहा गया है। साथ ही चेताया गया है कि अगर बकाया जमा नहीं हुआ तो नगर निगम वसूली के लिए अगला कदम उठाएगा।
जोनल अधिकारी कोतवाली अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वसूली के लिए काशी नरेश परिवार समेत सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। समय से कर नहीं जमा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
काशी नरेश परिवार में टैक्स का कार्य देखने वाले राधेचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई नोटिस अभी तक नहीं मिला है। जब नोटिस प्राप्त होगा तो उस पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ऑनलाइन एफआईआर दर्ज नहीं कर पा रहे लोग, सरकार की ओर से जागरुकता अभियान की कमी
ये हैं शहर के टॉप टेन बकाएदार :
- महाराज काशीराज धर्मकार्य निधि ट्रस्ट चेयरमैन महाराज अनंत नारायण 47,09,869
- राजन कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल 23,58,743
- अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद 22,36,872
- शरदचंद्र, ईश्वरचंद्र, अरुण चंद्र 20,48,711
- कुरैशी सुल्तान बेगम, असगर हुसैन 19,84,653
- अनिल कुमार, अशोक कुमार मल्होत्रा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार मल्होत्रा 19,65,352
- राम प्यारी देवी, स्व. बंसीधर विजय कुमार 18,07,369
- रमा देवी, गुलाब लाल 17,49,829
- महारानी काशीराज धर्म कार्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन महाराजा अनंत नारायण 15,86,697
- रमा जी जगदीश प्रसाद 14,30,053
- कुल बकाया 2,17,78,148
नगर निगम के रिकार्ड में आज भी जारी है शाही परंपरा :
भले ही आजादी के बाद राजशाही समाप्त की दी गई हो, लेकिन नगर निगम में आज भी राजशाही परंपरा जीवित है। नगर निगम ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें महाराज शब्द का प्रयोग किया गया है। जबकि स्वयं अनंत नारायण सिंह भी कुंवर और काशी नरेश, महाराज शब्द की जगह राज परिवार के सदस्य लिखने की बात कहते हैं।
ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, सिपाहियों ने लुटाए रुपये