फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: अड़ना, लड़ना और आगे बढ़ना था 'नेताजी' का खास अंदाज, पूर्व MLC शतरुद्र ने किया नमन

Mon, 10 Oct 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अड़ना, लड़ना और आगे बढ़ना उनका खास अंदाज रहा।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। इस खबर से पूरी काशी मर्माहत है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व एमएलसी और और भाजपा नेता वाराणसी के शतरुद्र प्रकाश ने सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जाना एक खास राजनैतिक शैली के अध्याय का समाप्त हो जाना है। अड़ना, लड़ना और आगे बढ़ना उनका खास अंदाज रहा।

विज्ञापन


जब भी लगता था कि वो कमजोर हो गए हैं तब वो दोगुनी शक्ति के साथ उभर कर सामने आ जाते थे। उनमें ढृढ संकल्प, साथियों के प्रति संवेदिनशील आत्मीयता, गरीबों, किसानों, बुनकरों, छात्र एवं छात्राओं के हित की चिंता रहती थी। उनका व्यक्तित्व दल गत राजनीति से ऊपर था। लोकसभा में राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी भूमिका एक वरिष्ठ, अनुभवी और परिपक्व नेता के रूप में रही।

1967 में पहली बार हुई थी मुलाकात
शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मेरा उनसे लंबा साथ रहा। महान सोशलिस्ट नेता राजनारायण जी ने 1967 में उनसे संपर्क कराया था। 28 वर्ष की उम्र में मुलायम सिंह यादव संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार जशवंत नगर सीट से विधायक बने।

विज्ञापन

पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
सन 1974 में जशवंत नगर सीट से वो दूसरी बार और मैं पहली बार चुनान जीतकर विधानसभा के सदस्य हुए थे। तब से अबतक उनसे विभिन्न अवसरों पर मेरा राजनीतिक व भावनात्माक संबंध बना रहा। शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। 
विज्ञापन

वाराणसी से जुड़ी मुलायम सिंह यादव की कई यादें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की वाराणसी से कई यादें जुड़ी हुई हैं। बनारस सेंट्रल जेल में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाने की योजना बनाई थी। उनका वाराणसी और यहां के लोगों से विशेष लगाव था। अलग-अलग मौकों पर कई राजनीतिक रैलियां और सभाएं की। धर्म-कर्म के काम से भी वह धर्मनगरी काशी आते रहते थे। कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्होंने किया। वाराणसी और मिर्जापुर जिले के हिस्से को अलग कर भदोही जिला बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें