फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की सूची के बाद चढ़ा पूर्वांचल का सियासी पारा 

Wed, 28 Dec 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा विधानसभा सीटों के लिए टिकटों की घोषणा करने के साथ ही पूर्वांचल का सियासी पारा चढ़ गया है। इसमें तीन मंत्रियों और कई वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस उलटफेर के शिकार बलिया के बांसडीह क्षेत्र से विधायक, पंचायतीराज मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी भी हुए हैं। उनकी जगह नीरज सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वह नगर पंचायत सहतवार की चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह के बेटे हैं।

चौधरी के स्थान पर एक युवा चेहरे को टिकट दिए जाने से जहां नीरज सिंह के समर्थकों में खुशी है, वहीं रामगोविंद के समर्थक मायूस हो गए हैं। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों के मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों के टिकट यथावत हैं।
विज्ञापन


बलिया में सदर सीट से नारद राय, बैरिया से जयप्रकाश अंचल, सिकंदरपुर से मोहम्मद रिजवी को दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया है। फेफना में अंबिका चौधरी और रसड़ा विधानसभा सीट पर सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है।

वाराणसी में शहर उत्तरी के प्रत्याशी अब्दुल समद अंसारी का टिकट काटकर ओपी सिंह को दिया गया है। सोनभद्र में घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे का टिकट काटकर जय प्रकाश पांडेय को दिया गया है। ओबरा से पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव और दुद्धी (सु.) से विधायक रूबी प्रसाद को टिकट मिला है।
 
विज्ञापन

मिर्जापुर में राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को चौथी बार मौका

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में मेहनगर के विधायक बृजलाल सोनकर का टिकट काट कर भाजपा छोड़कर सपा में आए कल्पनाथ पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है। 

 जौनपुर में बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दूबे का टिकट काटकर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव और मुंगराबादशाहपुर सीट पर घोषित ज्वाला यादव के स्थान पर पंकज पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

मल्हनी से पारसनाथ यादव, मछलीशहर (सु.) सीट से राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, केराकत से विधायक गुलाब चंद सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गाजीपुर सदर से विजय मिश्रा, जमानियां से ओमप्रकाश सिंह, जहूराबाद से शादाब फातिमा, जखनियां से सुब्बा राम, सैदपुर से सुभाष पासी पर फिर से विश्वास जताया गया है। 

मुहम्मदाबाद से विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी को उम्मीदवार बनाया गया है। उनक ी पार्टी कौमी एकता दल का पिछले दिनों ही सपा में विलय हुआ था। इसके अलावा ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, मुगलसराय से बाबूलाल यादव, चकिया से विधायक पूनम सोनकर  सैयदराजा से विधायक मनोज सिंह, सकलडीहा से प्रभुनारायण यादव के टिकट नहीं बदले गए हैं।

मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक बैजनाथ पासवान और घोसी के विधायक सुधाकर सिंह को भी टिकट मिला है। मिर्जापुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को चौथी बार, चुनार विधायक जगतंबा पटेल व छानबे विधायक भाईलाल कोल को लगातार दूसरी बार मौका दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें