शिवपुर, सारनाथ सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बंद घरों में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं। चोरी की घटनाओं से संबंधित सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद क्राइम ब्रांच इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि इनमें मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गिरोह के बदमाशों की भूमिका है। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है।
शिवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चार बंद मकानों को खंगाल कर चोर लाखों की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। इस बीच सारनाथ थाना क्षेत्र में चार जगह चोरी का असफल प्रयास किया गया और एक जगह सफलता मिली। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में चोर बंद मकान से नकदी और लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। इसी तरह का हाल कमोबेश शहर के अन्य थाना क्षेत्रों का भी है। इस तरह से चोरी की घटनाएं हाल के दिनों में प्रयागराज और गोरखपुर में भी हुई हैं।