फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को विदा करने छतों से सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब

Sat, 15 Oct 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़कों पर आतिशबाजी और छतों से पुष्पवर्षा के बीच गुरुवार की रात नाचते-गाते हजारों भक्तों ने गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा को मंदाकिनी तीर्थ में विसर्जित किया। सिंदूर खेला, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भावों से भरे भक्तों के झूमने-थिरकने के अंदाज देखने लायक थे। प्रतिमा पंडाल से निकली तो महिलाओं-बच्चों का भी हुजूम चल पड़ा। रात करीब 10:50 बजे आरती-पूजा के साथ प्रतिमा को हर हर महादेव के जयकारे के साथ भाव विह्वल नेत्रों से भक्तों ने विदाई दी। इस दौरान सुरक्षा के बेहत चुस्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन



पूजा-आरती के बाद महिलाओं ने सबसे पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई। देवनाथपुरा की संकरी गलियों से शाम करीब 6:30 बजे प्रतिमा पंडाल से निकाली गई। सड़क पर आने में 7:30 बज गए। विधायक श्याम देव राय चौधरी, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के अलावा बड़ी तादाद में भक्तों का हुजूम मां की प्रतिमा के पीछे चल रहा था। मदनपुरा, जंगमबाड़ी से होकर रात 8:30 बजे शोभायात्रा गोदौलिया चौराहे पहुंची, जहां पांच बार परिक्रमा की गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी के दौरान पटाखा सिर पर गिरने से एक जवान मामूली रूप से चोटहिल हो गया। यहां एहतियातन सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे।


नाचते -झूमते भक्तों का कारवां प्रतिमा के साथ बांसफाटक, चौक, आस भैरव, नीचीबाग, बुलानाला से होकर मैदागिन स्थित कंपनी बाग के मंदाकिनी तीर्थ पहुंचा। वहां नम आंखों से भक्तों ने प्रतिमा को विसर्जित किया। इससे पहले चारों ओर ढोल- नगाड़ों की गूंज के साथ छतों से पुष्पवर्षा हो रही थी। रूट और स्थल की वजह से गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा पूजा शहर की सबसे संवेदनशील पूजाओं में से एक है। सुरक्षा के साथ ही क्लब के पदाधिकारियों के कुशल प्रबंधन के चलते शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें