जौनपुर के महराजगंज थानान्तर्गत ठेगहां मंगलानगर बाजार में बीती रात चोरों ने कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर दो लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार की सूचना पर डायल-100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते थाने को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना के ठेगहां मंगलानगर बाजार में आयुष साड़ी सेंटर में रात के समय शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रोज की भांति दुकानदार महेंद्र कुमार जो महुली पूरेधनी प्रतापगढ़ निवासी हैं दुकान बंदकर घर चला गए थे।
सुबह जब दुकान खुली देख ठेगहां बाजार निवासी डाक्टर चंद्रेज गौतम ने फोन पर महेंद्र कुमार को दुकान खुली होने की जानकारी दी। यह सुनते ही दुकानदार के होश उड़ गए आनन—फानन में महेंद्र कुमार दुकान पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुवाइना करते हुए थाने को अवगत कराया। दुकानदार महेंद्र का कहना है था कि दो लाख से अधिक का सामान जिसमें कपड़ों और नकदी की चोरी हुई है।