फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्वेद महामंदिर धाम: नए साल पर पहुंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालु, 70 पुलिस अधिकारियों ने संभाली भीड़

Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नए साल पर स्वर्वेद महामंदिर धाम में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इस दजौरान 100 से अधिक स्वयंसेवक और 70 पुलिस अधिकारियों ने भीड़ संभाली।महामंदिर में लोगों ने न सिर्फ दर्शन किया, बल्कि इनमें अनेकों ने मन के संयम के लिए विहंगम योग की अद्वितीय ध्यान-साधना पद्धति भी सीखकर अपने जीवन में एक नया आयाम जोड़ा। 
विज्ञापन
स्वर्वेद महामंदिर धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन स्वर्वेद महामंदिर धाम में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। पहली जनवरी को धाम में गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्वांचल समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग पहुंचे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार देर शाम तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महामंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


बुधवार को स्वर्वेद कथा के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज महामंदिर पर समस्त व्यवस्थाओं की देखरेख करते रहे। महामंदिर में लोगों ने न सिर्फ दर्शन किया, बल्कि इनमें अनेकों ने मन के संयम के लिए विहंगम योग की अद्वितीय ध्यान-साधना पद्धति भी सीखकर अपने जीवन में एक नया आयाम जोड़ा। 

वाराणसी-गाजीपुर रोड पर स्थित स्वर्वेद महामंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ इस कदर बढ़ी कि पांच किलोमीटर तक दिन भर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए 100 से अधिक स्वयंसेवक एवं 70 पुलिस अधिकारी लगे रहे। एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधना केंद्र का लोकार्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें