सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होगा। सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी का अंतिम दिन है।
कैंट विधानसभा सीट से अगर रीबू श्रीवास्तव और अनिल श्रीवास्तव में से किसी एक ने नाम वापस नहीं लिया तो दोनों दलों के लिए गठबंधन धर्म निभाना संभव नहीं होगा।
कैंट के साथ-साथ इसका असर वाराणसी की सभी आठ सीटों पर पड़ेगा। पर्चा वापस नहीं लिए जाने पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रीबू श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
सपा-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के बाद सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने भी कैंट सीट से पर्चा दाखिल किया है।
दो दिनों से कांग्रेस नेताओं की ओर से रीबू के पर्चा वापस लेने की अफवाह उड़ती रही है।
रविवार शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक रीबू और अनिल में से कोई भी पर्चा वापस लेने को तैयार नहीं है।