फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़; बड़ागांव पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे दबोचे, मोबाइल, लैपटॉप बरामद

Thu, 26 Jun 2025 07:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बड़ागांव पुलिस ने मोबाइल छिनैती गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 39 मोबाइल फोन ओर चोरी का लैपटॉप भी बरामद किया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर शुक्रवार को दोपहर बाद इदिलपुर अंडर पास के समीप से चोरी और छिनैती की दर्जनों मोबाइल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त बाइकें बरामद कर विधिक कार्रवाई कर रही है।बताते चलें की बीते 19 जून को जितेंद्र कुमार पटेल निवासी शिवपुर बाबतपुर से अपने घर वापस लौट रहा था कि संजय मोटल के पास बाइक सवारों द्वारा उसका वीवो मोबाइल छीन लिया गया था।

विज्ञापन


इस मामले की तहकीकात में जुटी बड़ागांव पुलिस ने मिली सुचना के आधार पर उपरोक्त गिरफ्तारी स्थल के पास से दो बाइकों पर सवार अभियुक्त नितेश पांडेय, निवासी ढढोरपुर राजातालाब,चंदन पटेल निवासी रमसीपुर राजातालाब एवं जुगेश कुमार मौर्या निवासी गंगापुर थाना रोहनिया को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 39 एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन 2 लैपटॉप अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख एवं 1200 नगद सहित घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस की पुछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि हम सभी आपस में मित्र हैं और योजना बनाकर घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


लगभग एक साल से ज्यादा समय से अपने अपने शौक पूरे करने के लिए विभिन्न जनपदों में मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देते रहे हैं जो मोबाइल बेचने के लिए वाराणसी जा रहे थे और पुलिस गिरफ्त में आ गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें