वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के मां कर्णेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण के सुंदरीकरण काम शुरू हो गया है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। इसकी कीमत करोड़ 4 लाख 91 हजार आएगी।
विज्ञापन
शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि मां कर्णेश्वरी और बाबा विश्वनाथ की कृपा से हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जैसे जनसेवक मिले हैं, जो भारत के गरीब, जरूरतमंद, असहाय लोगों की सेवा कर रहे हैं। वो जन भावनाओं का सम्मान भी करते हैं।