फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को 6 साल बाद मिला न्याय, पिता को 20 साल की कैद; IIT BHU मामले में इस दिन सुनवाई

Thu, 27 Mar 2025 03:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी दादी और चाची से की थी। महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच-पड़ताल के बाद अदालत ने दोषी पिता को सजा सुनाई।
विज्ञापन
Varanasi court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो विनोद कुमार की अदालत ने 13 साल की बेटी से यौन उत्पीड़न के दोषी पिता को 20 साल की कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार जायसवाल के मुताबिक 13 साल की पीड़िता की मां की मौत के बाद सारनाथ के रहने वाले पिता ने दूसरी शादी कर ली। घटना से 6 माह पूर्व वह बच्ची की देखभाल के लिए अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। 

एक अप्रैल 2019 को पीड़िता की चाची वादिनी को जानकारी हुई। पीड़िता ने यौन उत्पीड़न की बात दादी और चाची से बताई थी। पुलिस ने चाची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। फिर कोर्ट ने विचारण के बाद आरोपी को मारपीट, धमकी और यौन उत्पीड़न में पॉक्सो एक्ट में दोषी पाया और सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो अप्रैल को सुनवाई
आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई बुधवार को टल गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि दो अप्रैल मुकर्रर की है। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

पीड़िता से दो आरोपी के अधिवक्ता को जिरह करनी है। पिछली तिथि पर आरोपी कुनाल की ओर से कार्रवाई स्थगित करने की गुहार लगाई गई। कोर्ट ने आरोपी का अवसर समाप्त करते हुए अन्य आरोपी की तरफ से जिरह करने के लिए तिथि नियत की थी। 

बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें