फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म: अश्लील वीडियो बनाकर धमकी और धर्म परिवर्तन, निकाह के बाद गर्भपात और फिर..

Wed, 28 Jun 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने और धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है। महिला का गर्भपात कराने का भी आरोप है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद भी आरोपी ने महिला को धोखे में रखा। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी वाराणसी में हुई थी। उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। दो वर्ष पूर्व महिला के पति ने उससे अलग होकर दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद महिला अपने मायके गोरखपुर लौट आई। वह अपने और बच्ची के जीवनयापन के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। नौकरी नहीं मिली तो भजन गाने वाली टीम में काम करने लगी। उसी टीम में महराजगंज जिले के सोनौली का रहने वाला खुर्शीद हाशमी उर्फ केडी भी काम करता था। खुर्शीद ने पीड़ित महिला को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि इसी बीच खुर्शीद ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। महिला ने विरोध जताया तो खुर्शीद ने जल्द शादी करने की बात कहकर तुर्कमानपुर में एक किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को ठहरा दिया। मजबूरी का फायदा उठाकर खुर्शीद ने जबरन महिला का धर्म परिवर्तन करवा दिया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच महिला को पता चला कि खुर्शीद पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे बुरी तरह पीटा और जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें