फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU की छात्रा से गैंगरेप का मामला: आरोपियों को जमानत मिलने पर निकाला आक्रोश मार्च, कड़ी सजा देने की मांग

Mon, 02 Sep 2024 10:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को जमानत मिल जाने पर छात्र-छात्राओं ने बीएचयू में आक्रोश मार्च निकाला। कहा कि कोलकाता मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि आईआईटी बीएचयू की छात्रा से हैवानियत करने वालों को छोड़ दिया गया। यह काफी शर्मनाक है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की जमानत के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ पिछले वर्ष सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को जमानत मिलने पर बीएचयू के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। छात्र-छात्राओं ने विश्वनाथ मंदिर पर प्रतिरोध सभा कर लंका गेट तक आक्रोश मार्च निकाला। कहा कि आज जब पूरा देश कोलकाता से लेकर महाराष्ट्र तक महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध से आक्रोशित है, ऐसे में आईआईटी की छात्रा के आरोपियों को जमानत मिलना सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि अगर देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है तो न्याय पसंद और संवेदनशील लोगों को ही आगे आना होगा। सड़क पर उतरकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। आरोपियों की जमानत रद्द कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। सभा का संचालन इप्शिता ने किया। 

भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा के महेंद्र और अन्य ने कविता, भाषण और गीत से दुष्कर्म की संस्कृति के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। इस मौके पर काजल, आकांक्षा, सिद्धि, निधि, अंकिता, वंदना, आदर्श, सुधीर, मोहित, मुकेश, अविनाश, ऋषिकेश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें