फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पांच दिन में दोबारा हुई घटना

Sun, 30 Jun 2024 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इसकी जानकारी तुरंत अपने परिवार को दी। परिवार के लोगों ने शिवपुर थाने पहुंचकर मामले से संबंधित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के लिए भी कहा है। पांच दिन में दोबारा ऐसी वारदात हो जाने से गांव वालों में दहशत और आक्रोश भी है।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग महिला और थाने में दी गई तहरीर की कॉपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र के शांति कुंज अपार्टमेंट शांति नगर कालोनी तरना बाजार में सुबह 5:00 बजे के करीब दरोगा अरविंद कुमार सिंह जो जनपद आजमगढ़ में तैनात है। उनकी पत्नी विमला देवी (55) रोज की तरह रविवार को भी टहलने के लिए अपने घर से निकली थी।

विज्ञापन


घर से निकलकर कॉलोनी के मोड़ पर प्रखर हॉस्पिटल के सामने पहुंची कि एकाएक एक बाइक से तीन बदमाश छिनैत आए और बाइक को खड़ी करके पीछे बैठा व्यक्ति आकर गले से सोने का चेन छीन कर गाड़ी पर बैठ बाबतपुर की तरफ फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की सूचना अपने दोनों बेटे राज और राहुल को दी। सूचना पर दोनों बेटे मौके पर आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस व सहायक पुलिस आयुक्त कैंट एवं डीपी वरुण जोन मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल करते हुए चले गए, थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकाली बुजुर्ग से चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार दो बदमाश, विरोध करने पर मारा धक्का

पांच दिन पहले भी हो चुकी है ऐसी ही वारदात
शिवपुर थाना क्षेत्र में बीते 25 जून को भी ऐसा ही वारदात हुआ था। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनके गले की चेन छीन ली थी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आज तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई। गांव वालों ने अंदेशा जताया कि रविवार को हुई छिनैती भी उन्हीं बदमाशों ने की होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें