फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/अहरौला। नवागत कप्तान अनुराग आर्य के पदभार ग्रहण करते ही बदमाशों ने उन्हें सलामी दे दी है। अहरौला थाना क्षेत्र के छितौना बाजार में सब्जी लेने गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पर 4 गोलियां चलाई गई, जिसमें उसे दो गोलियां लगी हैं। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घंटों अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के धनेश पांडे गांव निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद अजीज मंगलवार की शाम 5ऱ्30 बजे बाइक से सब्जी लेने के लिए चितौना बाजार आए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायर कर दिया। बीच बाजार गोली चलने से हड़कंप मच गया, बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मोहम्मद सलीम के बाह में लगी। घटना की सूचना मिलते ही अहरौला व कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटो दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद गोली से घायल सलीम को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। पहले सूचना कई लोगों के घायल होने की आई थी। बाद में जब सिर्फ एक ही व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई और घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया तो फोर्स को जिला अस्पताल से हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें