चौबेपुर के मुस्तफाबाद चांदपुर निवासी संदीप मिश्रा दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित प्रियांशु के होटल में मैनेजर था। पिछले एक साल से काम करता था। वहीं, संदीप के पिता रमेश मिश्रा ने बताया कि बेटे की हत्या हो गई और भेलूपुर पुलिस ने सहायता नहीं की।
बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बजाय मकबूल आलम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तो उसी समय मौत हो गई थीए लेकिन बिना वजह से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज, अस्सी चौकी इंचार्ज यही समझाते रहे कि मालिक पैसा दे रहे हैं, चुप हो जाओ। यदि हाइवे पर घटना होती तो क्या करते...।
भेलूपुर पुलिस की लापरवाही, हुआ इतना बड़ा कांड
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी में इतनी बड़ी घटना हो गई और दुर्गाकुंड और अस्सी पुलिस चौकी इंचार्ज को भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद भेलूपुर पुलिस सतर्क हुई।
क्या बोले अधिकारी
मामले की जांच एसीपी भेलूपुर कर रहे हैं। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ, यह जांच का विषय है। -गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी