फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: जिला खनन अधिकारी सहित चार लोगों को पीटा, कार से कुचलने का किया प्रयास

Thu, 20 Jun 2024 10:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में खनन रोकने गए खनन अधिकारी समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला गांव में हुई। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला गांव में अवैध खनन रोकने गए जिला खनन अधिकारी दिनेश मोदी, खनन अधिकारी प्रशांत शर्मा और उनकी टीम के सदस्य होमगार्ड सत्येंद्र, वाहन चालक रवि यादव की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि कार सवार ईंट-भट्ठा संचालक और उसके एक अज्ञात सहयोगी ने खनन अधिकारी सहित अन्य को कुचलने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जिला खनन अधिकारी दिनेश मोदी के अनुसार, मंगलवार की रात मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद रात 12.15 बजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। इस बीच रौना कला विद्युत उपकेंद्र के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ले जाने का मामला सामने आया। ट्रैक्टर चालक को रोका गया और पूछताछ की गई। मिट्टी ढुलाई से संबंधित दस्तावेज मांगा गया तो चालक नहीं दिखा सका।  

आरोप है कि इसी बीच प्रांजल ईंट-भट्ठा के संचालक सोनू यादव और एक अज्ञात ने कार को ओवरटेक करके रोका और आगे अपनी कार खड़ी कर दी। कार से उतरते ही आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान अपनी कार से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


चोलापुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर प्रांजल इंट-भट्ठा के संचालक सोनू यादव और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर- ट्रॉली सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें