एक्सिस बैंक से चोरी के 35 लाख रुपये बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक से बीते दिनों 50 लाख रुपये की उचक्कागिरी मामले में पुलिस ने 35 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस न तो पूरा पैसा बरामद कर सकी और न ही कोई आरोपी पकड़ा गया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
आठ जून को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए आए 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दो युवक भाग गए थे। रेडियंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी का कैश वाहन एक्सिस बैंक में एलआईसी व बंधन बैंक का पैसा जमा करने आया था। कैश जमा करने वाली कंपनी के कर्मचारी रवि कुमार यादव एलआईसी का एक बैग में रखा 31 लाख, दूसरे बैग में रखा 25 लाख और तीसरे बैग में रखा बंधन बैंक का 50 लाख रुपये जमा कराने के लिए एक्सिस बैंक आए थे। एलआईसी का पैसा जमा हो रहा था। इस दौरान दो युवक बंधन बैंक का बैग में रखा पैसा लेकर चंपत हो गए।