फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: सरकारी चिकित्सक के घर मरीज बनकर पहुंचीं सीडीओ, फीस लेते रंगे हाथ पकड़ा, अब कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 23 Jun 2021 12:50 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

निजी आवास पर दो सौ रुपये फीस लेकर मरीज देख रहे थे सरकारी डॉक्टर। पूछने पर कोविड-19 के कारण ओपीडी नहीं चलने का हवाला दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को मरीज बनकर एक चिकित्सक को उनके निजी आवास पर दो सौ रुपये फीस देकर दिखाया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से पूछा की वह घर पर मरीज क्यों देख रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि कोविड-19 के कारण ओपीडी नहीं चल रही है। इसलिए मरीज घर पर आ रहे हैं। तो सीडीओ ने कहा कि ओपीडी नहीं चल रही है तो वे नि:शुल्क देखें। फीस क्यों ले रहे है। क्या कोविड-19 के कारण तनख्वाह नहीं मिली है। 

विज्ञापन


इसके बाद संपूर्ण प्रकरण को जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि चिकित्सक की रिपार्ट मुख्य विकास अधिकारी ने भेजी है। वे निजी तौर पर ओपीडी कर रहे थे। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन

चंदईपुर में प्रस्तावित स्टेडियम की जमीन का किया निरीक्षण

सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने विकास खंड सिटी के चंदईपुर में प्रस्तावित स्टेडियम के लिए चिह्नित जमीन का भी मंगलवार को निरीक्षण किया। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जमीन की पैमाइश कराकर कार्रवाई पूरी करके दो दिन में अवगत कराएं। साथ ही सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि स्टेडियम खेल मैदान के लिए स्टीमेट बनाकर तैयार करें।

बीडीओ सिटी दिनेश मिश्रा, पटेहरा श्वेतांक सिंह ने परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सीडीओ ने सिटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहंदी कला में रीवा रोड पर गांधी घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि कूड़ा से पटा हुआ है। एसडीएम को निर्देश दिया कि जमीन की जांच करके रिपोर्ट दें। नटवा चौकी और शास्त्री पुल के पास हाई मास्क लगाने के लिए निरीक्षण किया। चंदईपुर में ही तालाब का निरीक्षण किया। एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि कागजात का निरीक्षण करके यथास्थिति से अवगत कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें