परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी को गर्भपात कराने वाली दवा दी गई है। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि युवक ने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई और पास के एक स्थानीय डॉक्टर से इंजेक्शन भी लगवाया।
परिवार के अनुसार दवा की एक गोली अभी भी उनके पास मौजूद है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि जब आरोपी युवक से इस बाबत पूछताछ की गई तो उसने धमकाया और गालियां दीं। पुलिस शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी युवक और इस कृत्य में साथ देने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।
नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार
भेलूपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बहलाकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने आदित्य श्रीवास्तव (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा से वीडियो और फोटो डिलीट करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस के अनुसार आदित्य को नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भेलूपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
आरोपी ने 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में रोककर अपने विश्वास में लिया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो व फोटो तैयार कर लिए। बाद में आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। मामले में पहले डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर दो दरोगा को निलंबित कर दिया था।