फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, मां और पांच साल की बेटी की मौत; युवक की हालत गंभीर

Mon, 11 May 2026 10:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां और मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
सोनी राजभर और बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित भुल्लनपुर इलाके में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक थार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सोनी राजभर (28) अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ मढ़ौली में रिश्तेदारी की रिंग सेरेमनी में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात करीब 11:30 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुल्लनपुर इलाके में जीटी रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे के बाद थार और बाइक हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और थार उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में सोनी राजभर और उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें