इसके बाद चारों उसे समीप ही स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में ले गए और मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चारों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किसी से शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उनमें से एक युवक उसे अपनी बाइक पर बैठा कर उसके गांव के समीप छोड़ गया और धमकाया कि घटना के संबंध में किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने में देरी नहीं की जाएगी।
पीड़िता के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों में गोलू गौड़, नामक पटेल और सूरज गौड़ शामिल था। एक अन्य युवक का नाम वह नहीं जानती है। पीड़िता ने कहा कि वह लोक-लाज के डर से घटना को लेकर चुप थी और परिजनों को आपबीती नहीं बताई थी। इसी बीच उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो उसके भाई को भी मिला तो वह सन्न रह गया और बुधवार को उसे लेकर फूलपुर थाने पहुंचा।
एसीपी पिंडरा अमित पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलते ही बुधवार की रात फूलपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया कर उन्हें अदालत के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा।