फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से मिले 53 लाख रुपये: बनारस से कोलकाता ले जाया जा रहा था बैग, पुलिस ने तलाशी ली तो उड़ गए होश

Thu, 25 May 2023 05:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर जंक्शन जीआरपी और आरपीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से 53.68  लाख की नकदी बरामद हुई। 
 
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर जंक्शन से 53.68 लाख कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू ) जंक्शन पर 53.68 लाख रुपये संग एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी से युवक पिट्ठू बैग में रुपयों की खेप लेकर कोलकाता जा रहा था। जीआरपी ने रुपये और युवक को वाराणसी से आई आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

विज्ञापन


जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ती चोरी व तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात लगभग एक बजे जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार गश्त कर रहे थे।

इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक-दो पर कैंटीन के समीप एक संदिग्ध युवक दिखा। उसके पीठ पर बैग था। आशंकावश जांच की गई तो बैग में 200 और 500 रुपये की गड्डियां मिलीं। गिनती करने पर कुल 53.68 लाख रुपये मिले। उक्त युवक इतनी भारी रकम के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने दिया धोखा, सारनाथ थाने में तीन सिपाहियों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा

Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम सुशांत मंडल निवासी सकूर दह मिदनापुर पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया की वह रुपये लेकर कोलकाता जा रहा था। सीओ ने बताया कि बरामद रुपये और आरोपी सुशांत को वाराणसी से आई आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। रुपये की बरामदगी करने वाली टीम को जीआरपी एसपी दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एसपी रेलवे अष्टाभुजा सिंह ने जीआरपी का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें