फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आई हल्की दरार की हुई मरम्मत, जल्द होगा लोकार्पण

Tue, 21 Sep 2021 09:50 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

दरार की जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्काल दरार की मरम्मत करवाई। सीनियर इंजीनियर का कहना है कि एक्सप्रेस वे का निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। लेकिन, अभी कई स्थानों पर सर्विस रोड बनाने और मिट्टी को दबाने का काम हो रहा है। 
विज्ञापन
दरार भरने के लिए आई मशीन।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी समेत मऊ में पिछले दिनों लगातार बारिश के चलते जिले के उस्मानपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हल्की दरार पड़ गई। इसकी जानकारी होते ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्काल दरार की मरम्मत करवाई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों और सोमवार दोपहर को एक घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद कृष्णा महाविद्यालय के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में एक जगह हल्की दरार देख मंगलवार को लोगों ने इसकी सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने बड़ी मशीनों के द्वारा दरार की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया। यूपीडा के अवर अभियंता आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण एक्सप्रेस-वे में दरार आई। सीनियर इंजीनियर शिवेंद्र पांडेय का कहना है कि एक्सप्रेस वे का निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। लेकिन, अभी कई स्थानों पर सर्विस रोड बनाने और मिट्टी को दबाने का काम हो रहा है। लगातार तीन दिन तक हुई बरसात की वजह से मामूली सी दरार आई थी जो, तत्काल ठीक कर दी गई। आगे ऐसा न हो इसके निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

बंदीकला मार्ग क्षतिग्रस्त, चलना हुआ दुश्वार

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बंदीकला-सुरहुरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। बंदीकला से सुरहुरपुर तक दस किलोमीटर लंबी सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस सड़क से क्षेत्र के बंदीकला, जमालपुर, नगरी पार, बरडीहा, खुशामदपुर आदि गांव से सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन तहसील मुख्यालय पर आना जाना लगा रहता है। तीन माह पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए लेपन कार्य कराया गया था, मगर मार्ग टूट गया है और जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी सुरेश यादव, गुड्डू यादव, गोवर्धन, संजय, आनंद कुमार, रमेश आदि का कहना है कि कई बार की शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें