फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दी चेतावनी, सड़कों की मरम्मत नहीं तो जेल जाएंगे इंजीनियर

Tue, 16 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शहर की सड़कों का बुरा है हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में  जलनिगम द्वारा कटिंग की गई सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुआ तो इंजीनियर जेल जाने को तैयार रहे। परियोजनाओं को पूरा कराने में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दिया। सोमवार को सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने को कहा। कोनिया घाट पर गंगा प्रदूषण के काम को  20 नवंबर तक पूरा कराने को कहा। 
विज्ञापन


पढ़ेंः मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी का फरमान हवा-हवाई, सड़कों की हालत अब भी वही

कमिश्नर और डीएम से सड़कों का निरीक्षण करने को कहा। सितंबर 2016 से 32 करोड़ की लागत से बन रही सिंधोरा की सड़क को 30 नवंबर तक पूरा कराने को कहा। 93 करोड़ की लागत से 75 फीसदी पूर्ण निर्माणाधीन बाबतपुर-चौबेपुर-बलुआघाट सड़क को 15 दिसंबर तक पूरा कराने को कहा। 103 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 52 किमी के पंचक्रोसी परिक्रमा मार्ग को समय से पूरा कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कैंट-मोहनसराय मार्ग के चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। आशापुर-सारनाथ मार्ग के चौड़ीकरण कार्य 30 नवंबर, आशापुर, पांडेयपुर तक सड़क मरम्मत, चौड़ीकरण व सुंदरीकरण को जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


पांडेयपुर से कचहरी वरूणापुल तक के कार्य को 15 नवंबर तक पूरा कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया। 3.78 करोड़ की लागत से तेलियाबाग से सिगरा साजन तिराहा तक चौड़ीकरण कार्य को प्रत्येक दशा में 15 नवंबर तक और इंग्लिसिया लाइन से लंका मार्ग के मरम्मत काम पूरा करने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें