इासके अलावा आलोक पटेल, जुबैर अहमद आदि ने भी कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास संस्थान इलाहाबाद के संयुक्त निदेशक आईबी सिंह, वाराणसी के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव के साथ ही प्रबंध शास्त्र संस्थान और अटल इन्क्यूबेशन केंद्र के निदेशक प्रो. एसके दूबे, संस्थान के अधिष्ठाता प्रो.एचपी माथुर आदि मौजूद रहे।
बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यशाला 20 से
फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। इसकी पहली कड़ी में 20 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से आने वाले प्रतिभागियों को एरोबिक्स के साथ ही आहार-पोषण, वजन प्रबंधन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।