वाराणसी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री नंदी ने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन केवल अराजकता और नकारात्मकता के पर्यायवाची बनकर रह गए हैं। वहीं, एबीवीपी अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण समाज में एक आदर्श स्थापित करने में सफल रही है। इस दौरान डीएवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, प्राचार्य मिश्री लाल, कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह के साथ ही अभाविप काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, काशी प्रान्त मंत्री शिवम, ईकाई मंत्री आर्यन शुक्ला मौजूद रहे।