घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों की हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का भी बयान सामने आया है। मंत्री जितिन प्रसाद काशी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के गठबंधन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा- गठबंधन तो पहले भी प्रदेश में हुआ था। प्रदेश की जनता ने क्या हश्र किया था, सबने देखा है। घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।'
आगे उन्होंने कहा कि 'विपक्ष कितना भी एक हो जाए, जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। हिंदू धर्म को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह सिर्फ चर्चा में रहने के लिए ऐसे ऊलजुलूल बयान देते हैं। जिसका ऐसा विचार हो, उसका जवाब देना मैं उचित नहीं समझता हूं।'