फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छठ पूजा देखने परिजनों संग नेपाल से आए अधेड़ हुआ अचेत, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 30 Oct 2022 11:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेपाल के विराट नगर निवासी नीरज सिंह (55) अपने परिजनों संग छठ पूजा और काशी भ्रमण को आए थे। रविवार शाम गोदौलिया चौराहे पर नीरज सिंह अचेत हो गए। अस्पातल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर रविवार देर शाम अधेड़ की हृदय गति थमने से मौत हो गई। नेपाल के रहने वाले मरीज का शव परिजन लेकर रात में घर को रवाना हो गए। नेपाल के विराट नगर निवासी नीरज सिंह (55) अपने परिजनों संग छठ पूजा और काशी भ्रमण को आए थे। देर शाम पत्नी संग वह दशाश्वमेध घाट पर छठ पूजा, आरती देखने के बाद गिरजाघर के पास स्थित अपने होटल जा रहे थे।

विज्ञापन


हरसुंदरी धर्मशाला के पास पहुंचते ही नीरज सिंह की तबीयत खराब हो गई। घबराहट और पसीना आने के बाद वह अचेत हो गए। चौराहे पर तैनात दशाश्वमेध थाने के पुलिसकर्मियों ने तुरंत ई-रिक्शा से लेकर नीरज को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और भर्ती कराया।

रात नौ बजे के बाद चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रूकने से नीरज की मौत हुई। पत्नी और अन्य परिजन की गुहार पर पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रात में परिजन शव लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशाश्वमेध थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मालूम चला कि अधेड़ की तबीयत पहले से ही खराब थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें