फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GoAir Airlines Flight: वाराणसी से अहमदाबाद और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू, देखें शेड्यूल

Sun, 30 Oct 2022 11:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-दिल्ली व वाराणसी-अहमदाबाद के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गो एयर ने रविवार से इन दोनों शहरों के सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। 
विज्ञापन
गो एयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गो एयर ने वाराणसी-दिल्ली व वाराणसी-अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ान सेवा रविवार से शुरू की है। इससे हवाई यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।  गो एयर का विमान दिल्ली से सुबह 10.30 पर उड़ान भरकर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगा। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन शाम 6.40 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 8.05 पर दिल्ली पहुंचेगा।

विज्ञापन


उधर, अहमदाबाद के लिए हफ्ते में छह दिन गो एयर का विमान अहमदाबाद से शाम 6.45 पर उड़ान भरकर 8.20 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा और रात 8.50 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा और 10.20 पर अहमदाबाद पहुंचेगा।

बता दें इससे पहले इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा एयर इंडिया की ओर से दिल्ली के लिए विमानों का संचालन किया जा रहा है। वहीं अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट की उड़ान सेवा संचालित हो रही है। 
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट से जयपुर और देहरादून की सीधी उड़ान सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें