फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में भूखे छात्रों ने दिया धरना, मेस संचालक पर ठगी का आरोप; जताई नाराजगी

Fri, 03 May 2024 12:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वहीं कैम्पस में हॉस्टल के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातर धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनडी हॉस्टल के छात्रों को शुक्रवार को खाना नहीं मिला। नाराज छात्रों ने काशी विद्यापीठ के पंत प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। विरोध में सभी कक्षाएं बंद करा दी गईं। विवि प्रशासन ने गेट नंबर दो बंद करा दिया है।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह का कहना है कि पहले बच्चों के भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। टेंडर 2 से इसकी व्यवस्था कराई जा रही है। पहले मेस संचालक ने खाना बनाने से मना कर दिया है। दो दिन पहले मेस शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि पहले को मेस संचालक फरार हो गया है। उसको लगभग 90 छात्रों ने पैसा दिया था। कहा कि मेस संचालकों ने छात्रा पर मारपीट का आरोप लगाया है। अगर ऐसा है तो परिसर का कैमरा चेक करवा लिया जाए। प्रत्येक छात्र से 2682 रुपये महीने लिए गए हैं। लगभग नौ लाख रुपये लेकर संचालक फरार हो गया है। छात्रों ने कहा कि उल्टा प्रशासन हम लोगों की सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें