वाराणसी के चौबेपुर के मोलनापुर गांव के समीप मार्कंडेय महादेव मंदिर सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक खाई में जा गिरा। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है, वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। ई-रिक्शा चालक लक्सा का रहने वाला है।
हादसे की सूचना पर मौके पर स्थानीय और पुलिस पहुंच गई है। बचाव कार्य जा रही है।