महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 20 से अधिक ऐसे पाठयक्रम हैं, जिसमें दाखिले के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई थी। इसमें दाखिले की प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी। संबंधित अभ्यर्थी 19 जुलाई तक सत्यापन फार्म भरकर, 20 और 21 जुलाई को चार केंद्रों पर अंकपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे।
विश्वविद्यालय में 58 पाठयक्रमों के लिए इस बार 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 20 से अधिक ऐसे कोर्स हैं, जिसमें सीट से कम आवेदन आए। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे पाठयक्रमों में मेरिट से दाखिले का निर्णय लिया था। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि मानविकी संकाय, शिक्षा संकाय पर पुरुष और समाज कार्य और विधि संकाय पर महिला अभ्यर्थियों के अंकपत्रों का सत्यापन होगा।