फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में मंडलायुक्त की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मण्डल योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को पथरहिया स्थित अपने कार्यालय के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रेरणा एप योजनांतर्गत किये जा रहे प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रेरणा एप के तहत कम निरीक्षण पर कड़ी नाराजगी जताई और उप निदेशक, बेसिक शिक्षा को निर्देशित करते हुए कहा कि सबसे कम निरीक्षण करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय आख्या प्रेरणा एप पर तत्काल डाउनलोड भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान मंडलीय अधिकारियों के द्वारा किया गया निरीक्षण संतोषजनक पाया गया । उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय स्कूलों की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं शौचालय, पेयजल, हैंडवाश सहित कमियों का भी उल्लेख किया जाए। इस अवसर पर उपनिदेशक बेसिक शिक्षा विंध्याचल मण्डल, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी एबीएसए सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें