फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना

Fri, 26 Mar 2021 11:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के भवापुर गांव के पास शुक्रवार की रात दस बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों  दानूपुर पूरब पट्टी में अपने रिश्तेदार के तेरवहीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली के सरई मिश्रानी गांव निवासी बिजय कुमार बिंद (35) गांव के ही सूबेदार बिंद (40) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर दानपुर पूरब पट्टी तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय दानुपुर गिराई मार्ग पर भवापुर के समीप बोलेरो ने टक्कर मार दी। विजय कालीन का काम करके जीविका चलाता था। उसकी तीन वर्षीय एक पुत्री वर्षा है।वहीं सूबेदार बिंद इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें