फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबुलैस डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता, मुजफ्फरनगर ने मेरठ को हरा जीता खिताब

Thu, 25 Oct 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में आयोजित अबुलैस डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब मुजफ्फरनगर ने मेरठ को हराकर अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में उसने 34-27 से जीत दर्ज की। बागपत की टीम को तीसरा स्थान मिला। मैन ऑफ द मैच अजय और मैन ऑफ द सीरीज मेरठ के प्रशांत को दिया गया। बेस्ट रेडर आशीष को चुना गया। और बेस्ट कैचर मेरठ के आकाश रहे। पुरस्कार वितरण मौलाना निजामुद्दीन और प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने किया। बुधवार की रात प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर ने बागपत को 45-16  से हराया जबकि  दूसरे सेमीफाइनल में एएमसी लखनऊ को मेरठ से 34-36 से हार मिली। फाइनल में मुजफ्फरनगर ने मेरठ को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता का समापन आतिशबाजी के साथ रात करीब 11 बजे हुआ

। विजयी टीम को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार नगद और शील्ड दिया गया। संतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार ऑल इंडिया डे-नाइट कबड्डी मैच खेला गया है। इससे युवाओं में खेल की भावना बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें