फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में कहीं से भी अब इस बैंक से बुक कराइए काशी विश्वनाथ की आरती के टिकट

Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एक और पहल की गई है। देश भर में कहीं से भी बाबा के दर्शन पूजन और आरती के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए इलाहाबाद बैंक किसी भी शाखा से बुकिंग की जा सकती है। इससे पहले एचडीएफसी ने भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंदिर से करार किया है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में बढ़ाई जा रही सुविधाओं के तहत इलाहाबाद बैंक की शाखाओं से ऑन लाइन के अलावा अब बाबा के भक्तों को ऑफलाइन सुविधा और सेवा प्राप्त हो सकेगी। जिससे उनको काशी आकर भटकना नहीं पड़ेगा। इससे अब दर्शनार्थी अपने क्षेत्र से ही सुलभ दर्शन की बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति बन गई है।

अब तक यह सुविधा एचडीएफसी की लगभग 5000 शाखाओं में थी। वहीं नए करार में इलाहाबाद बैंक के 4000 हजार शाखाओं में भी उपलब्ध होगी। इससे कोई भी में मंदिर में दर्शन, पूजन, प्रसाद, अर्चन, अभिषेक जैसे  किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की बुकिंग कर सकते हैं। इससे 9 हजार शाखाओं में यह सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें