फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को आज मिलेगा पदक, उपाधि

Sun, 20 Nov 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काश्‍ाी ‌िवविद्यापीठ
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 38वें दीक्षांत समारोह में रविवार को स्नातक-स्नातकोत्तर के मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इस बार 53 टॉपरों को कुल 54 पदक और 55 को पीएचडी डिग्री दी जाएगी। मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन होंगे। कुलाधिपति राज्यपाल रामनाइक अध्यक्षता करेंगे। शनिवार को दीक्षांत पंडाल में समारोह का पूर्वाभ्यास हुआ।
विज्ञापन



मेधावियों की सूची में छात्राएं अधिक हैं। समारोह में 22 छात्र और 31 छात्राओं के साथ ही तीन खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिलेगा। शनिवार को परंपरा के मुताबिक कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने भूमि पूजन कराया, उसके बाद पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें पहले शैक्षिक शिष्ट यात्रा निकाली गई, मंगलाचरण, समावर्तन संस्कार के साथ ही मेधावियों को मंच पर बुलाकर पदक, उपाधि वितरित की गई। इस दौरान कार्यपरिषद, विद्यापरिषद सदस्यों के साथ पदक, उपधि धारक, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे समारोह की शुरुआत होगी। पंडाल में इस बार सर्जिकल स्ट्राइक और इसरो की उपलब्धियों की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें