फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सर्व सेवा संघ में नहीं मिला मेधा पाटकर को प्रवेश, पुलिस ने लौटाया, सरकार पर लगाए ये आरोप

Fri, 11 Aug 2023 08:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मेधा पाटकर गुरुवार की शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस सूचना पर पहले से ही डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम पांच थानों की पुलिस, आरएएफ और पीएसी के जवानों के साथ संघ के भवन परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संघ भवन में प्रवेश करने का प्रयास किया तो जिला प्रशासन ने रोक दिया। इस पर पाटकर ने कहा कि सरकार महात्मा गांधी की विरासतों का गला घोटने का काम कर रही है।

मेधा पाटकर गुरुवार की शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस सूचना पर पहले से ही डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम पांच थानों की पुलिस, आरएएफ और पीएसी के जवानों के साथ संघ के भवन परिसर में पहुंच गए। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि पाटकर संघ को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी लेने के बाद मौके से चली गईं। एहतियातन मौके पर पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बनारस घराने के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति, तारीखों का हुआ एलान

राकेश टिकैत के आने की सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय
बृहस्पतिवार को किसान नेता राकेश टिकैत के राजघाट पहुंचने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि टिकैत सर्व सेवा संघ नहीं पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों से मुलाकात करने चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार सर्व सेवा संघ की जमीन सरकार छीन रही है। गांधी विचारधारा से जुड़ी संस्थाओं को खत्म कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें